समाचार

इंदौर चातुर्मास के लिए विहार में अर्पित किया श्रीफल : सामाजिक संसद ने मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज से किया भावपूर्ण आग्रह


राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 पुंगव सुधासागर जी महाराज के संभावित वर्ष 2026 चातुर्मास को लेकर दिगंबर जैन सामाजिक संसद का प्रतिनिधिमंडल इन्दौर की और चल रहे विहार मे पहुंचा। प्रतिनिधियों ने श्रीफल अर्पित कर इंदौर में चातुर्मास करने का विनम्र आग्रह किया। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।


इंदौर । राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 पुंगव सुधासागर जी महाराज के संभावित वर्ष 2026 चातुर्मास को लेकर इंदौर दिगंबर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। इसी क्रम में दिगंबर जैन सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को इन्दौर की और चल रहे विहार मे पहुंचा और गुरुवर के चरणों में श्रीफल अर्पित कर इंदौर पधारने का भावपूर्ण निवेदन किया।

उत्साह के साथ किया चातुर्मास का आग्रह

सामाजिक संसद की प्रवक्ता रेखा जैन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने “करो तैयारी, करो तैयारी… इस बार दीवाली जुलाई में मनानी” के उत्साहपूर्ण उद्घोष के साथ वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर में कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि गुरुवर के इंदौर आगमन से मालवा अंचल के हजारों श्रद्धालुओं को धर्मलाभ प्राप्त होगा।

समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित

श्रीफल समर्पण के अवसर पर सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, महामंत्री हर्ष जैन, कोषाध्यक्ष विजय पटोदी, एम. के. जैन, अशोक रानी दोषी, प्रीतिपाल टोंग्या, प्रिंसपाल टोंग्या, मनीष गोधा, सपना गोधा, धर्मेंद्र जैन, आकाश कोयला, गिरीश जैन, राजेश जैन (दाद्दु) एवं पवन जैन सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

तैयारियों में जुटा समाज

सामाजिक संसद के पदाधिकारियों ने बताया कि मुनि श्री के संभावित इंदौर चातुर्मास को लेकर पूरे मालवा क्षेत्र के जैन समाज में विशेष उत्साह है। समाज ने प्रारंभिक तैयारियां आरंभ कर दी हैं और सभी श्रद्धालु गुरुवर के मंगल आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

धर्मलाभ की अपेक्षा

समाजजनों का मानना है कि यदि वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर में संपन्न होता है तो मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को नियमित प्रवचन, स्वाध्याय एवं धर्म साधना का लाभ प्राप्त होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page