समाचार

गरीमा प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को वितरित किए गए सेनेटरी नेपकिन : “झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” का दिया जागरूकता संदेश


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गरीमा प्रोजेक्ट के तहत राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लगभग 200 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। पढ़िए श्रीफल साथी वीर सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।


कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को गरीमा प्रोजेक्ट के तहत राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाकम्भरी माता रोड में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर किया जागरूक

संस्था के “सबकी सेवा, सबको प्यार” एवं “जियो और जीने दो” के उद्देश्य के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 सेनेटरी नेपकिन बालिकाओं को वितरित किए गए। वीरा सरोज पाटनी ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, संक्रमण से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा करते हुए किशोरियों को जागरूक किया।

“झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” का संदेश

वीरा सरोज पाटनी ने बालिकाओं से मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर बिना किसी संकोच के खुलकर चर्चा करने का आह्वान किया। उन्होंने “झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” का संदेश देते हुए किशोरियों को अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित किया।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों से स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। वीर अजित पहाड़िया ने महावीर इंटरनेशनल की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी भी दी।

सहयोग और आभार

कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रतनी देवी शर्मा के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वीरा सीता, वीर अशोक गंगवाल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर सोहनलाल वर्मा तथा विद्यालय की अध्यापिकाएं शारदा चौधरी, सुशीला गुगड़वाल, शायरी चौधरी, ललिता चौधरी एवं प्रेम जान्दू उपस्थित रहीं। अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page