समाचार

सेवा, संवेदना और मानवता को समर्पित रहा महिला महासभा जिलाध्यक्ष रानी जैन का जन्मदिन : जरूरतमंदों, बुजुर्गों और बेजुबान जीवों की सेवा कर दिया समाज को प्रेरक संदेश


भिंड में महिला महासभा की जिलाध्यक्ष रानी जैन ने अपना जन्मदिन सेवा और मानवता को समर्पित करते हुए बेजुबान जीवों, वृद्धजनों, मरीजों एवं जरूरतमंदों की सेवा की। दिनभर चले विभिन्न सेवा कार्यों ने समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।


भिंड। महिला महासभा की भिंड जिलाध्यक्ष रानी जैन ने अपना जन्मदिन समाजसेवा और मानवता के कार्यों के साथ मनाकर एक प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने दिन की शुरुआत नगर में विराजमान आर्यिका माताजी के मंगल आशीर्वाद से की और इसके बाद विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहभागिता निभाई।

बेजुबान जीवों की सेवा से हुई शुरुआत

रानी जैन ने इंसानियत समिति पहुंचकर बेजुबान पशुओं के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इसके माध्यम से उन्होंने जीवदया और करुणा का संदेश देते हुए सभी को सेवा के लिए प्रेरित किया।

वृद्धाश्रम और अस्पताल में सेवा

इसके बाद आनंद धाम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं जिला अस्पताल के पुनर्वास वार्ड में मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की।

रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंची सेवा

शाम को गणेश मंदिर स्थित टीम रोटी बैंक के माध्यम से साधु-संतों एवं असहाय जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। सेवा कार्यों के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार बनी।

सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर महिला महासभा, युवा महासभा, मानवता परिवार, टीम रोटी बैंक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजजन, मित्रगण एवं परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने रानी जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा की कामना की।

सेवा भाव बना प्रेरणा

शहर के सामाजिक संगठनों ने रानी जैन के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में संवेदनशीलता, करुणा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका जीवन सदैव जनसेवा और परोपकार के कार्यों से आलोकित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page