इंदौर में आयोजित श्री दिगंबर जैन परवार सभा की साधारण सभा में समाजहित एवं समाजोत्थान के लिए नए प्रकल्प प्रारंभ करने का संकल्प लिया गया। साथ ही पांच विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर। दिगंबर जैन परवार समाज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए समर्पित संस्था श्री दिगंबर जैन परवार सभा की साधारण सभा रविवार को अंजनी नगर स्थित मांगलिक भवन में आयोजित हुई। सभा में समाजहित एवं समाजोत्थान से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
छात्रवृत्ति योजना की घोषणा
सभा में निर्णय लिया गया कि परवार सभा समाज की प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे पांच विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। इस निर्णय का समाजजनों ने स्वागत किया।
समाजहित के नए प्रकल्पों पर चर्चा
सभा की अध्यक्षता परवार सभा के अध्यक्ष राकेश जैन सिंघई (चेतक) ने की। मंचासीन अतिथियों सचिन जैन, अभय जैन (एडवोकेट), मनीष नायक, सतीष जैन, सुदीप जैन, अनिल जैन एवं चंद्रेश जैन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, व्यसन मुक्ति तथा समाजोत्थान के क्षेत्र में नए प्रकल्प प्रारंभ करने के सुझाव दिए और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।
कार्यकर्ताओं का सम्मान
सभा के दौरान विगत दिनों आयोजित परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
गणमान्यजनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में संदीप जैन गिन्नी, डॉ. जैनेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू, भरतेश बड़कुल, कमल चैलेंजर, भूपेंद्र जैन, प्रवीण केवलारी एवं प्रदीप जैन बल्ला सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल रावत ने किया।
समाज के लिए प्रेरक पहल
सभा में इस बात पर जोर दिया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए समाज की नई पीढ़ी को सशक्त बनाया जाएगा तथा समाजहित के प्रकल्पों को गति दी जाएगी।













Add Comment