समाचार

शाश्वत का 'Uniting Hearts Globally' मैट्रिमोनियल आयोजन 26 जुलाई को : 6 जुलाई तक विशेष रजिस्ट्रेशन शुल्क का अवसर


शाश्वत द्वारा इंदौर में “Uniting Hearts Globally” मैट्रिमोनियल आयोजन 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। देश-विदेश के जैन समाज के योग्य युवक-युवतियों एवं परिवारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से विशेष रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।


इंदौर। जैन समाज के युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों के लिए जीवनसाथी चयन की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शाश्वत द्वारा “Uniting Hearts Globally in Indore” मैट्रिमोनियल आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।

6 जुलाई तक विशेष रजिस्ट्रेशन

आयोजकों ने बताया कि 6 जुलाई तक मात्र ₹3,500 के विशेष रजिस्ट्रेशन शुल्क पर पंजीयन का अवसर उपलब्ध है। इच्छुक परिवारों से समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है।

26 जुलाई को होगा मुख्य आयोजन

मुख्य कार्यक्रम रविवार, 26 जुलाई को Sheraton Grand Palace, Indore में आयोजित होगा। कार्यक्रम का संचालन संदेश जैन (Former Chief Secretary, JITO Matrimony) करेंगे।

देश-विदेश के परिवार होंगे शामिल

आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश के जैन समाज के योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जिससे पारिवारिक परिचय एवं वैवाहिक संबंधों को नई दिशा मिल सके।

संपर्क कर करें पंजीयन

आयोजन समिति ने इच्छुक परिवारों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीयन कर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए 9098788730 पर संपर्क किया जा सकता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page