सागर के नेहानगर जैन धर्मशाला में महिला जैन मिलन एवं विभिन्न जैन मिलन शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी मनीष विद्यार्थी की यह रिपोर्ट।
सागर। जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-10 के अंतर्गत नेहानगर जैन धर्मशाला में महिला जैन मिलन नेहानगर, जैन मिलन रजाखेड़ी, जैन मिलन अंकुर कॉलोनी एवं जैन मिलन दीनदयाल नगर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
संयुक्त आयोजन में रहा उत्साह
शिविर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरांगना अनीता जैन, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना रितु जैन, नेहानगर शाखा अध्यक्ष वीरांगना मनीषा चंदेरिया, मंत्री रुचि सेठ, कोषाध्यक्ष स्मिता भाईजी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर अरुण चंदेरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष शास्त्री, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद भाईजी, राष्ट्रीय संयोजक ई. महेश जैन, रजाखेड़ी शाखा अध्यक्ष राजेश मलैया, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय जैन शक्कर, क्षेत्रीय मंत्री जिनेश जैन बहरोल एवं क्षेत्रीय संयोजक सुरेश जैन बीज निगम उपस्थित रहे।
महिलाओं ने निभाई प्रेरक भूमिका
रक्तदान शिविर में वीरांगना अनीता जैन, रितु जैन, स्मिता भाईजी, रुचि सेठ, दीप्ति जैन, मधु जैन, बरखा जैन, अभय जैन, शुभम जैन सहित अनेक रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग
शिविर को सफल बनाने में रक्तवीर समीर जैन तथा भाग्योदय हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम के रविकांत जैन, कृष्ण कुमार मिश्रा, भागीरथ, घनश्याम, पूजा राजा, देवेंद्र एवं कामता घोषी का विशेष सहयोग रहा।
सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बनाया।
आभार ज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में महिला जैन मिलन नेहानगर की अध्यक्ष वीरांगना मनीषा चंदेरिया ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।













Add Comment