अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ में आर्यिका श्री संगममती माताजी का मंगल प्रवेश श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ। अम्बाह जैन समाज ने माताजी का श्रीफल भेंट कर अम्बाह में चातुर्मास करने का निवेदन किया, जिस पर माताजी ने समाज को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।
अम्बाह। अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ में आर्यिका श्री संगममती माताजी का मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अम्बाह जैन समाज के श्रद्धालु पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनेश जैन के मार्गदर्शन में सिहोनियाँ पहुंचे और माताजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
चातुर्मास के लिए किया निवेदन
समाजजनों ने आर्यिका श्री को श्रीफल भेंट कर सम्मान अर्पित किया तथा अम्बाह में वर्षायोग चातुर्मास करने का विनम्र निवेदन किया। इस अवसर पर माताजी ने समाजजनों को मंगल आशीर्वाद देते हुए धर्म आराधना, संयम और आध्यात्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
धर्म चेतना का होगा विस्तार
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि आर्यिका श्री का सान्निध्य समाज के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि अम्बाह को चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त होता है तो क्षेत्र में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का व्यापक प्रसार होगा।
श्रद्धालुओं ने लिया धर्म आराधना का संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आर्यिका श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म आराधना, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।













Add Comment