समाचार

इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के प्रभारियों की भी नियुक्तियां : इंदौर महानगर क्षेत्र प्रभारियों को मिल रही हैं बधाइयां 


भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के तहत इंदौर रीज़न के तहत इंदौर क्षेत्र के प्रभारी की नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी की सहमति से की जा रही है। इसके तहत पूर्वी क्षेत्र के प्रभारियों को नियुक्त किया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट…


इंदौर। भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के तहत इंदौर रीज़न के तहत इंदौर क्षेत्र के प्रभारी की नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी की सहमति से की जा रही है। इस तारतम्य में पूर्वी क्षेत्र के मंदिर में तीर्थ संरक्षिणी महासभा के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई। समाजजनों ने प्रभारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इनकी की गई नियुक्तियां 

जिसके तहत श्री दिगंबर जैन मंदिर गोकुल नगर से निलेश जैन एवं रविंद्र जैन, वैभव नगर जिनालय से श्रीपाल जैन, विनोद जैन, शुभ लाभ जिनालय कनाड़िया रोड़ से सुनील जैन, संजय पाटोदी अवी, उदय नगर जिनालय से पुनित जैन, आदिनाथ मंदिर कनाड़िया रोड़ से महावीर सेठ एवं आनंद पहाड़िया, गोयल नगर जैन मंदिर से प्रमिला दिलीप पाटनी एवं सुशील पतंगियां को तीर्थ संरक्षिणी महासभा ने प्रभारी नियुक्त किया।

सभी मंदिरों में प्रभारियों की नियुक्तियां 

तीर्थ संरक्षिणी महासभा के अंतर्गत निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक एवं वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि इंदौर महानगर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के साथ मध्य जोन के शेष सभी मंदिरों में इंदौर क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्तियां की जा रही है। यह नियुक्तियां इसके तहत ही की गईं।

इन्होंने दी बधाइयां 

इंदौर महानगर क्षेत्र प्रभारी की नियुक्ति पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद, प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र सेठी, कार्याध्यक्ष तल्लीन बड़जात्या, महामंत्री कैलाश लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष राकेश पाटनी, ओम पाटोदी पुरातत्व संयोजक, पवन पाटोदी अध्यक्ष इंदौर रीज़न आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page