समाचार

एमिटी समेत यूपी की चार यूनिवर्सिटीज़ के लॉ स्टूडेंट्स की टीएमयू में इंटर्नशिप : 55 लॉ इंटर्न स्टूडेंट्स ने डीएलएसए के समीक्षा सत्र में साझा किए अनुभव


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के अलावा यूपी की एमिटी यूनिवर्सिटी, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी समेत चार यूनिवर्सिटीज़ के 55 लॉ इंटर्न स्टूडेंट्स ने डीएलएसए की ओर से आयोजित समीक्षा सत्र में अपने अनुभव साझा किए। मुरादाबाद से पढ़िए, श्रीफल साथी प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की रिपोर्ट…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ में यूपी की एमिटी यूनिवर्सिटी के संग-संग गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी समेत चार यूनिवर्सिटीज़ के 55 लॉ इंटर्न स्टूडेंट्स ने समीक्षा सत्र में सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-डीएलएसए की ओर से 21 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत इस सत्र में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रमोद प्रत्येकी ने बतौर मुख्य वक्ता, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजय वीर, कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ के डीन प्रो. हरवंश दीक्षित, प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

तत्पर रहने का संकल्प दिलाया

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंटर्न स्टूडेंट्स को समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने, विधिक जागरूकता फैलाने, एक संवेदनशील एवम् उत्तरदायी विधि पेशेवर के रूप में समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। इस सत्र में टीएमयू के 20, केजीके कॉलेज के 20, आईएफटीएम के 10 और एमिटी यूनिवर्सिटी-नोएडा के 5 लॉ स्टूडेंट्स की भागीदारी रही।

विधिक सेवा प्रणाली को निकट से समझने का अवसर

चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रमोद प्रत्येकी ने बतौर मुख्य वक्ता कहा, इंटर्नशिप विधि स्टूडेंट्स को न्याय व्यवस्था, सामाजिक दायित्व और विधिक सेवा प्रणाली को निकट से समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजय वीर ने स्टूडेंट्स से इंटर्नशिप के दौरान तैयार किए गए लर्निंग फॉर्म्स और अनुभव साझा कराए। उन्होंने वैकल्पिक विवाद निस्तारण-एडीआर, लोक अदालत और निःशुल्क विधिक सहायता की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इंटर्नशिप कार्यक्रम व्यावहारिक ज्ञान को करते समृद्ध

कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ के डीन प्रो. हरवंश दीक्षित ने कहा, विधि शिक्षा का उद्देश्य केवल कानून का ज्ञान देना नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। प्राचार्य प्रो. सुशील सिंह ने कहा, इंटर्नशिप कार्यक्रम स्टूडेंट्स के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करते हैं और उन्हें एक सक्षम, संवेदनशील और उत्तरदायी विधि व्यवसायी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

यह रहे मौजूद

इससे पूर्व डीएलएसए के प्रतिनिधि ईशु शर्मा ने स्टूडेंट्स को राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों, समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक न्याय पहुंचाने में विधि स्टूडेंट्स की भूमिका से अवगत कराया। समीक्षा सत्र में डॉ. नम्रता जैन, डॉ. डालचंद्र गौतम, सुविज्ञ सक्सेना, अभय दीक्षित आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page