भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के तहत इंदौर रीज़न के अंतर्गत इंदौर क्षेत्र के प्रभारी की नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी की सहमति से की जा रही है। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी ओम पाटोदी की रिपोर्ट…
इंदौर। भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के तहत इंदौर रीज़न के अंतर्गत इंदौर क्षेत्र के प्रभारी की नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी की सहमति से की जा रही है। जिसके अंतर्गत इंदौर महानगर को पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण और मध्य जोन इस प्रकार पांच जोन में विभक्त करते हुए अलग अलग जोन में विभिन्न मंदिरों में महासभा के प्रभारियों की नियुक्तियां की जा रही है।
इन समाजजनों की हुई नियुक्ति
पश्चिमी क्षेत्र के मन्दिर में तीर्थ संरक्षिणी महासभा के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई। जिसके अंतर्गत श्री गुप्ति सदन जिनालय कालानी नगर से रेखा जैन एवं सुनील बांझल,त्रिमूर्ति जिनालय बड़ा मंदिर कालानी नगर से मौसम शाह एवं रूपेश बड़जात्या, श्री दिगम्बर जैन मंदिर मोदी जी की नसिया से सुनील गोधा एवं पुष्पेन्द्र वेद, मार्डन सिटी दिगंबर जैन मंदिर से रवि जैन एवं सुमित सेठी इसी प्रकार श्री चंद्रप्रभ जिनालय अम्बिकापुरी से डॉ.अभिषेक सेठी एवं विरेन्द्र जी सोगानी को प्रभारी नियुक्त किया गया।
पदाधिकारियों ने बधाइयां दी
तीर्थ संरक्षिणी महासभा के अंतर्गत निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक एवं वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि शीघ्र ही सभी इंदौर महानगर के अन्तर्गत पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण और मध्य जोन के शेष सभी मंदिरों में इंदौर क्षेत्र प्रभारी की नियुक्तियां की जाएगी। सभी इंदौर महानगर क्षेत्र प्रभारी की नियुक्ति पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद, प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र सेठी, कार्याध्यक्ष तल्लिन बड़जात्या, महामंत्री कैलाश लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष राकेश पाटनी, ओम पाटोदी पुरातत्व संयोजक, पवन पाटोदी अध्यक्ष इंदौर रीज़न आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी।













Add Comment