पीठ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान धर्मनाथ का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अभिषेक, पूजन, आरती एवं पंचामृत अभिषेक के कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पढ़िए इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट
पीठ। पीठ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान धर्मनाथ का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
अभिषेक, पूजन एवं आरती का आयोजन
पीठ समाज अध्यक्ष श्री राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाण महोत्सव के तहत भगवान धर्मनाथ का अभिषेक, पूजन एवं आरती सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर निर्वाण कल्याणक का स्मरण किया तथा धर्म आराधना का लाभ प्राप्त किया।
पंचामृत अभिषेक में उमड़ी आस्था
महोत्सव के दौरान भगवान का पंचामृत अभिषेक भी किया गया। अभिषेक के समय मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में कोदरलाल, डॉ. देवीलाल शाह, भंवरलाल, गोवर्धनलाल, महेंद्र डैचिया, प्रवीण शाह, बृजेश, आशीष, रोशन, कपिल भूता, संगीता, भाविका शाह, शशि, छाया, पिनल, रंजना, शीतल भूता, इंदुबाला, शीला कोठारी, जीवनलता, लता डैचिया, हेमलता तथा लक्ष्मीलाल टोकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।













Add Comment