श्री दिगंबर जैन नागौरी मंदिर में आगामी 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं मूल वेदी नवनीकरण के उपलक्ष्य में मूल वेदी पर विराजमान भगवान आदिनाथ एवं अन्य भगवानों को अस्थायी वेदी में विराजमान करने का धार्मिक आयोजन हुआ। कुचामन सिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…
कुचामन सिटी। श्री दिगंबर जैन नागौरी मंदिर में आगामी 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं मूल वेदी नवनीकरण के उपलक्ष्य में मूल वेदी पर विराजमान भगवान आदिनाथ एवं अन्य भगवानों को अस्थायी वेदी में विराजमान करने का धार्मिक आयोजन हुआ। यह आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य ऐल्लक क्षीरसागर जी महाराज के सानिध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य अमित भैया इंदौर के निर्देशन में कराया गया। प्रथम दिवस पर मूल वेदी के श्रीजी का भव्य अभिषेक, सुख-समृद्धि प्रदाता शांतिधारा एवं विशेष मंत्रोच्चार के साथ जाप स्थापना का आयोजन हुआ।
यह समाजजन रहे लाभार्थी
बुधवार को प्रातः 7 बजे मंगलाष्टक के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। शांतिधारा का सौभाग्य पदमचंद संजयकुमार सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं ऋद्धि-सिद्धि प्रदाता याग मंडल विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य कैलाशचंद पांड्या परिवार, ईशान इंद्र बनने का सौभाग्य अजित पहाड़िया परिवार, यज्ञनायक बनने का सौभाग्य विमलचंद झांझरी परिवार तथा कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य विनोद झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ। मंडल पर कलश स्थापना का सौभाग्य सुशील गंगवाल परिवार को मिला।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु समाजजन रहे मौजूद
विधान एवं हवन के माध्यम से समस्त प्राणी मात्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई। भगवान आदिनाथ सहित अन्य भगवानों को विधि-विधानपूर्वक, विनय एवं सम्मान के साथ अस्थायी वेदी में विराजमान किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, श्रावक-श्राविकाओं एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।













Add Comment