अवधपुरी कॉलोनी स्थित पद्मप्रभु जिनालय में 1 मई से 17 जून तक 48 दीपकों के साथ आयोजित 48 दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र दीप अर्चना का भव्य एवं मंगलमय समापन संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। अवधपुरी कॉलोनी स्थित पद्मप्रभु जिनालय में 1 मई से 17 जून तक 48 दीपकों के साथ आयोजित 48 दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र दीप अर्चना का भव्य एवं मंगलमय समापन संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने संकल्पपूर्वक भक्तामर स्तोत्र का पाठ एवं दीप अर्चना कर धर्म आराधना की।समापन अवसर पर 18 जून को श्री पद्मप्रभु जिनालय परिवार, अवधपुरी द्वारा भक्तामर महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल भगवान पद्मप्रभु के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ।
भक्तामर स्तोत्र के काव्यों का भावपूर्ण वाचन किया
इसके उपरांत विधानाचार्य विवेक जैन शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन एवं मंत्रोच्चारण के साथ श्री भक्तामर महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न कराई गईं।विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए भक्तामर स्तोत्र के काव्यों का भावपूर्ण वाचन किया तथा धर्म लाभ प्राप्त किया। संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।आयोजन के सफल एवं भव्य संपादन पर पद्मप्रभु परिवार ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं धर्मानुरागी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के मंगलमय जीवन एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।
यह समाजजन मौजूद रहे
इस अवसर पर इंद्र प्रकाश जैन,प्रवीन जैन,रवि जैन, अमित जैन,मनीष जैन,नरेन्द्र कुमार जैन,ओमप्रकाश जैन,जितेन्द्र जैन, अनिल जैन,जयकुमार जैन,शुभम जैन,करुणा जैन,हेमलता जैन,रंजना जैन,कविता जैन,रीता जैन,पुष्पा जैन शालू जैन,रागिनी जैन,सुनीता जैन, सीमा जैन,अंजू जैन सहित समस्त पद्मप्रभु जिनालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment