समाचार

शांतिनाथ भगवान के निर्वाण लाडू के साथ त्रय कल्याणक महोत्सव पूर्ण : शहर धार्मिक आभा से सराबोर रहा


श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता टोंक में बुधवार से शुरू हुआ त्रय कल्याणक महोत्सव अब अपने धार्मिक शिखर की ओर अग्रसर है। 15 मई को मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप और मोक्ष इन तीनों कल्याणक के अवसर पर अनेक धार्मिक आयोजन किए गए। टोंक से पढ़िए, यह खबर…


टोंक। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता टोंक में बुधवार से शुरू हुआ त्रय कल्याणक महोत्सव अब अपने धार्मिक शिखर की ओर अग्रसर है। 15 मई को मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप और मोक्ष इन तीनों कल्याणक के अवसर पर अनेक धार्मिक आयोजन किए गए। इस आयोजन ने पूरे शहर को धार्मिक आभा से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर प्रातः काल में श्रीजी को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर इंद्रो द्वारा कलशों से अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद शांतिनाथ विधान मंडल का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के सभी मंदिरों के लोगों ने विधान में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं विधान मंडल की पूजन की।

भगवान का पालना झुलाया

शाम को आरती और शास्त्रसभा के बाद भगवान को पालना झुलाया गया। इस पावन अवसर पर महिला मंडल, बालिका मंडल, धर्मसागर पाठशाला और शांतिधारा परिवार के सदस्यों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की सफलता में समाज के हर वर्ग का योगदान रहा। समाज प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को श्री शांतिनाथ विधान मंडल का आयोजन पंडित मनोज शास्त्री बागरोही के सानिध्य में भोपाल से पधारे केशव एंड पार्टी के मधुर वाणी से बड़ा तख्ता मंदिर में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं अत्यंत भक्ति भाव ओर श्रद्धा के साथ झूमते नाचते हुए भगवान की भक्ति की इसके पश्चात निर्वाण कांड बोलकर भगवान के सम्मुख 16 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया । इस अवसर पर पारस सर्राफ, कमल आंडरा, एंजे दाखिया, कमल सर्राफ, अनिल सर्राफ, अम्मू छामुनिया, विनोद सर्राफ, प्रकाश सेठी, संजय संघी, कन्हैया लाल बरवास, धर्मचंद पतल दोना, ज्ञान संघी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page