अखिल भारतीय महिला परिषद की सुर सुन्दरी शाखा महरौनी द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में मातृत्व, संस्कार और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…
महरौनी (ललितपुर )। अखिल भारतीय महिला परिषद की सुर सुन्दरी शाखा महरौनी द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में मातृत्व, संस्कार और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनावरण के साथ हुआ। चित्र अनावरण दिगम्बर जैन पंचायत समिति के संरक्षक एवं पदाधिकारियों प्रमोद सिंघई, वीरेंद्र डोगरया, उपाध्यक्ष अंकित चौधरी तथा कोषाध्यक्ष अनिल सिलौनया द्वारा किया गया। इसके पश्चात परिषद की प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां मातृ शक्ति के सम्मान में भावपूर्ण वातावरण बना रहा। उपस्थित महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने मातृत्व की महत्ता, संस्कारों की आवश्यकता तथा समाज निर्माण में माताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने भक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
उनकी प्रतिभा एवं संस्कारयुक्त प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर परिषद द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति, संस्कार एवं आत्मविश्वास का विकास होता है तथा पारिवारिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, महिलाओं एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। मातृ दिवस के इस आयोजन ने समाज में मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और संस्कारों की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।













Add Comment