श्री आदिनाथ भगवान बड़े बाबा कुंडलपुर की तीर्थयात्रा पर 150 श्रद्धालुओं का दल मंगलवार को रवाना किया गया। मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे ने बतौर मुख्य अतिथि एवं टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने हरी झंडी दिखाकर बसों को गंत्वय की ओर भेजा। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसंुदर भाटिया की यह खबर…
मुरादाबाद। श्री 1008 आदिनाथ भगवान बड़े बाबा कुंडलपुर की प्रतिमा 2 हजार वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। डीएम बोले कि तीर्थ यात्रा के समय धाम, धामी, धामवासी के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। टीएमयू के जीवीसी मनीष जैन और ऋचा जैन भी श्रद्धालुओं के साथ इस मौके पर श्री बड़े बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भगवान महावीर जंयती महोत्सव समिति, मुरादाबाद एवं मुख्य आयोजक मनीष जैन (गंज), पंकज जैन द्वारा 150 श्रद्धालुओं को मप्र के दमोह में स्थित श्री बड़े बाबा कुंडलपुर की तीर्थ यात्रा का आयोजन किया। इस तीर्थ यात्रा को टीएमयू कैंपस से मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बतौर मुख्य अतिथि, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे एवं टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए बसों को रवाना किया। श्रद्धालुओं के साथ जीवीसी श्री मनीष जैन और ऋचा जैन भी तीर्थ यात्रा में शामिल हैं। तीर्थ यात्रा में शामिल श्रद्धालु बस से दिल्ली रेलवे स्टेशन और वहां से ऊर्जाधानी एक्सप्रेस से दमोह पहुंचकर श्री बड़े बाबा का आशीर्वाद लेंगे। श्री 1008 आदिनाथ भगवान बड़े बाबा कुंडलपुर की प्रतिमा 2 हजार वर्ष से भी अधिक प्राचीन है, जिसका नव्य और भव्य निर्माण आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में कुछ वर्ष पूर्व कराया गया था।
श्रद्धालुओं का ढोल बजाकर तिलक लगाकर स्वागत किया
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि तीर्थ यात्रा के समय धाम यानी तीर्थ स्थान, धामी यानी पूज्य भगवान, धामवासी यानी तीर्थ स्थान पर रहने वाले लोगों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। इस मौके पर फर्स्ट लेडी वीना जैन, ऋचा जैन, जहान्वी जैन, मुरादाबाद जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। सभी श्रद्धालुओं का ढोल बजाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के अल्पाहार की व्यवस्था एवं कार्यक्रम का आयोजन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर जिनालय समिति की ओर से किया गया। यात्रा प्रस्थान के समय संदीप जैन, नीलम जैन, उषा जैन, जयरानी जैन, राजेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि श्रद्धालुओं का यह दल कुंडलपुर में श्री बड़े बाबा का आशीर्वाद लेकर 14 मई को मुरादाबाद के लिए वापसी करेगा।













Add Comment