नौगामा महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से सोमवार को बालिका उमावि बागीदौरा में कार्यक्रम आयोजित कर जीवनरक्षक किट व परिंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीबीईओ बागीदौरा रेखा रोत रही। अध्यक्षता प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने की। बागीदौरा से पढ़िए, यह खबर…
बागीदौरा। नौगामा महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से सोमवार को बालिका उमावि बागीदौरा में कार्यक्रम आयोजित कर जीवनरक्षक किट व परिंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीबीईओ बागीदौरा रेखा रोत रही। अध्यक्षता प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने की। विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल के गवर्नमेंट काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया, एसीबीईओ बसंत सोनी, पीईईओ मनोज जोशी, आरपी मुकेश पाठक, भारत स्काउट गाइड स्काउट गाइड स्थानीय संघ सचिव दिनेश चपोटा, शाखा के वीर सदस्य जगजी कटारा, शाखा सचिव कैलाश पंचोली रहे। कार्यक्रम संयोजक महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी ने बताया कि मां शारदे के सामने दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना की गई। कार्यक्रम में अतिथियों को विद्यालय एवं महावीर इंटरनेशनल की ओर से उपरणा ओढाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी ने महावीर इंटरनेशनल की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समय आसमान में उड़ने वाले प्यासे पक्षियों के लिए महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से परिंडे वितरण किया जा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं छात्रों को प्रतिदिन प्रातः एक लोटा पानी परिंडो में डालने की शपथ दिलाई। काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने अपेक्स कार्यालय से प्राप्त पर्यावरण पोस्टर की जानकारी दी।
महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्य की सराहना
इस अवसर पर सीबीईओ रेखा रोत ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्य की सराहना करते हुए मानव मात्र एवं मूक पशुओं के लिए चलाये जा रहे प्रकल्पों को समय की मांग बताया। कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलिंग की प्रभारी रक्षा पाटीदार और नैना पाटीदार ने साइबर फ्रॉड एवं महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल की ओर से अतिथियों को महावीर प्रवाह की पुस्तक भेंट की गई। अपेक्स कार्यालय से प्राप्त सबकी सेवा सबको प्यार के स्टीकर उनके मोबाइल पर लगाए गए। संचालन विनोद पानेरी ने किया। आभार रमेश बरजोड ने व्यक्त किया। कार्यक्रम हर्षलता तंबोलिया, सुधीर पाटीदार, चार्मी दवे, भीमराज निनामा, अमन जैन, सोहनलाल गरासिया, प्रकाश कौर, भानुप्रिया जोशी, रागिनी शर्मा ने सहयोग किया। कार्यक्रम में विद्यालय की आठ प्रतिभावान बालिकाओं को विद्यालय की ओर से टी-शर्ट व लोअर वितरित किए गए।













Add Comment