समाचार

अष्टापद यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का किया स्वागत : महावीर इंटरनेशनल इंटरनेशनल शाखा ने किया आयोजन 


महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से शुक्रवार को अष्टापद यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पोस्टर का विमोचन भी किया गया। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…


नौगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से शुक्रवार को अष्टापद यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पोस्टर का विमोचन भी किया गया। महावीर इंटरनेशनल के वीर सदस्य रमेशचंद्र गांधी विनोद दोसी रमलाल गांधी सौभागमाल एवं वीना दीदी और वीरों ने अष्टापद यात्रा पर जाने पर यात्रियों का स्वागत किया। महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी, शाखा सचिव कैलाश पंचोरी, नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी, वीर जगजीत कटारा, आशीष पंचोरी, नरेश जैन, हंसमुख गांधी, रतनलाल पिंडारमिया, संजय गांधी, निर्मल गांधी, राकेश गांधी, सुधीर दोसी आदि ने सभी यात्रियों को श्रीफल भेंट कर ऊपरना उड़ाकर सम्मान किया। शुभ यात्रा की कामना की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं पोस्टर सभी तीर्थ स्थलों पर आम जनता को प्रदर्शन कर यह संदेश देने के लिए लगाए जाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है पर्यावरण को शुद्ध बनाना है धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना है एवं कपड़े की थैली मेरी सहेली यानी कपड़े थैली का उपयोग करना है का प्रचार करना है।

इस अवसर पर भी रमेशचंद्र गांधी ने कहा कि हम जहां भी तीर्थ क्षेत्र पर जाएंगे वहां पोस्टर के माध्यम से आम जनता से निवेदन करेंगे कि हमें पर्यावरण को शुद्ध रखना है एवं उन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक मुक्त कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश देंगे। अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि 15 सदस्यीय दल जहाजपुर, तिजारा, बड़ागांव, अमृतसर, चंडीगढ़, हरिद्वार, चमोली, ऋषिकेश, अष्टापद बद्रीनाथ, हस्तिनापुर, मथुरा, महावीर जी, चांदखेड़ी आदि तीर्थ स्थल की यात्रा होगी। इस के लिए महावीर इंटरनेशनल की ओर से सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी गईं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page