समाचार

श्री राजेंद्रसूरी आराधना भवन में दो संतों का आत्मीय मिलन : तिलक नगर के समाजजन मिलन से हुए अभिभूत 


आचार्य श्री हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी मसा एवं श्री प्रकाश मुनिजी म.सा. के सान्निध्य में धर्ममय वातावरण बना हुआ है। दो संतों के आत्मीय मिलन देखकर समाजजन अभिभूत हुए। इंदौर से पढ़िए, प्रदीप जैन की यह रिपोर्ट…


इंदौर। तिलक नगर स्थित श्री राजेंद्रसूरी आराधना भवन में अत्यंत पावन और प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जब गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. एवं श्री प्रकाश मुनिजी म.सा. का आत्मीय मिलन हुआ। इस दिव्य मिलन के अवसर पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने संतों के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। दोनों पूज्य गुरुदेवों के सान्निध्य में धर्मसंघ की एकता, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर समाजजनों ने इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे पावन मिलन समाज में सद्भाव, संस्कार और धर्म के प्रति आस्था को और सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पूज्य गुरुदेवों से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page