श्री अजितनाथ धाम जैन मंदिर निर्माण कमेटी महरौनी के सदस्यों ने मुंगावली पहुंचकर मुनिश्री सुधासागर जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…
महरौनी (ललितपुर)। श्री अजितनाथ धाम जैन मंदिर निर्माण कमेटी महरौनी के सदस्यों ने मुंगावली पहुंचकर मुनिश्री सुधासागर जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। निर्माण कमेटी के प्रतिनिधियों ने राजस्थान के पत्थर ठेकेदार के साथ मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आपसी सहमति से एग्रीमेंट भी किया। इस अवसर पर मुनिश्री के समक्ष मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति रखी गई, जिस पर उन्होंने मार्गदर्शन देते हुए कार्य को गति देने का आशीर्वाद प्रदान किया। मुनिश्री सुधा सागरजी के दिशा-निर्देश से उत्साहित कमेटी सदस्यों ने मंदिर निर्माण को समयबद्ध एवं भव्य रूप में पूर्ण करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष पवन मोदी, प्रशांत सिंघई (बंटी), प्रवीण सिंघई, पंकज सिंघई, सुनील डेवडिया उपस्थित रहे।













Add Comment