समाचार

परीक्षा परिणाम में सेंट लारेंस स्कूल महरौनी का दबदबा : सक्षम जैन ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ गाड़े सफलता के झंडे


काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होते ही जनपद के महरौनी स्थित सेंट लारेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल में जश्न का माहौल है। महरौनी (ललितपुर) से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी (ललितपुर)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होते ही जनपद के महरौनी स्थित सेंट लारेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल में जश्न का माहौल है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस वर्ष की परीक्षा में सक्षम जैन ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। बेहद कड़े मुकाबले में मयंक मोदी मात्र 0.2 प्रतिशत के अंतर से 89.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अंशिका जैन ने 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की।

अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शामिल हैं:

अंशिका साहू 88.4 प्रतिशत

नव्या जैन 88 प्रतिशत

राजाभैया 88 प्रतिशत

सफलता का श्रेय: मेहनत और मार्गदर्शन

परिणामों की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं। प्रधानाचार्य फादर एलिक्जेडर ने सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के कड़े परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने इस सफलता में अभिभावकों के निरंतर सहयोग को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

शिक्षक बलवंत सिंह, अभिषेक खरे, शमीम खान और भूपेन्द्र सिंह ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने इस शानदार प्रदर्शन को महरौनी क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

सेंट लारेंस स्कूल लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारे विद्यार्थियों ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।” —प्रबंधन, सेंट लारेंस स्कूल

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page