समाचार

एक अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित दो स्थानीय आरोपी गिरफ्तार : जैन तीर्थ सोनागिर में हुई चोरी मूर्ति अन्य सामान बरामद

जैन समाज के सुप्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर जी से चोरी गई चांदी की प्रतिमा, छत्र एवं नगद राशि बरामद करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। मुरैना सोनगिर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


            मुरैना/सोनागिर। जैन समाज के सुप्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर जी से चोरी गई चांदी की प्रतिमा, छत्र एवं नगद राशि बरामद करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन में पुलिस प्रदेश भर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दतिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दतिया जिले के सोनागिर पहाड़ी स्थित जैन मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति एवं अन्य सामान लगभग 25 लाख रुपये की चोरी की घटना 4-5 अप्रैल को घटित हुई थी। सोनागिर स्थित जैन मंदिर जैन समाज का प्रमुख तीर्थस्थल एवं आस्था का केंद्र है। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक द्वारा घटना की त्वरित पतारसी के लिए आवशयक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन द्वारा भी प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग एवं दिशानिर्देश तथा पतारसी हेतु आस पास के जिलों से आवश्यक सहयोग प्रदाय करवाए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा स्वयं घटनास्थल पर 2 बार पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं अनुसन्धान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा प्रकरण में आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ़्तारी हेतु 20-20 हजार रुपए के इनाम की ्घोषणा कर टीम को लगातार प्रतिदिन निर्देशन एवं पर्यवेक्षण किया गया। जिसके फलस्वरूप इस संवेदनशील प्रकरण का दतिया पुलिस द्वारा सफल अनावरण खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी गया समस्त मशरूका बरामद किया गया। पुलिस ने विशाल विश्वकर्मा पिता ओमप्रकाश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम खाईखेडा (लगभग 100 से अधिक मूर्ति चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित), दिलीप दांगी उर्फ नन्ने दांगी पिता रामजीशरण दांगी, निवासी ग्राम रेडा, गुलाब अहिरवार पिता स्व. छदामी अहिरवार, निवासी ग्राम कुम्हेडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भगवान की चांदी की मूर्ति, सिंहासन, यंत्र और अन्य सामग्री बरामद की है। उल्लेखनीय है कि घटना के त्वरित पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीलकुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनुभाग बड़ौनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमे थाना सोनागिर के अलावा अन्य थानों एवं तकनीकी सेल के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को लगाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्थानीय निवासी एवं एक अंतरराज्यीय मूर्ति चोरी शामिल है, जो कि एक आदतन अपराधी है एवं विभिन्न जिलों एवं राज्यों में 100 से ज्यादा मूर्तियों की चोरी आदि अपराधों में शामिल रहा है,एवं वर्तमान में अन्य जिलों के कई अपराधों में वांछित है। आरोपी पर कई मामले विवेचना एवं ट्रायल में प्रचलित हैं।

 

कार्रवाई में इनकी भूमिका भी सराहनीय रही 

इस कार्रवाई में अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है। इनमें संतोष भार्गव (थाना प्रभारी, सिनावल) सिद्धार्थ शर्मा (सायबर सेल शाखा, दतिया), अमित ओसारे (थाना सिविल लाइन), बलवीरसिंह गुर्जर (थाना बडौनी), वीरेन्द्र शर्मा (थाना लांच), नरोत्तम पाण्डे (थाना सिनावल), फिरोज खान (थाना कोतवाली), हेमन्त प्रजापति (थाना कोतवाली), भरत रावत (थाना कोतवाली), विक्रम सिंह भदौरिया (थाना सिनावल), संतोष पाण्डे (थाना सिनावल), चित्र सिंह (थाना सिनावल), कृष्ण कुमार (थाना सिनावल), राजकुमार शाक्य (थाना सिनावल), शुभम यादव (सायबर सेल, दतिया), वीरेन्द्र झा, प्रशांत शर्मा, रवि कुशवाह, आर. राहुल दांगी, रविन्‍द्र कुशवाह (सायबर सेल शाखा, दतिया), प्रवेंद्र यादव, दीपेश (थाना बसई), विवेक सिंह (थाना कोतवाली, जिला सीहोर), आर. महेश मीणा (थाना श्यामपुर, जिला सीहोर), अजय कुमार (जिला मुरैना, हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन), शाहरुख मोहम्मद जिला मुरैना हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन, भानु सिसोदिया जिला दतिया हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page