समाचार

जिनागम पंथी श्रावक संघ की क्रिकेट लीग में दिखी एकता : देर रात तक चले मुकाबले में छाया क्रिकेट का रोमांच


नगर में जिनागम पंथी श्रावक संघ द्वारा पहली बार आयोजित जेपीएसएस क्रिकेट लीग उत्साह और उमंग के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मंगलवार को द टर्फ क्रिकेट अकादमी में शाम 7 बजे शुरू हुआ यह मुकाबला रात 10.30 बजे तक चला। सहारनपुर सेे पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट….


सहारनपुर। नगर में जिनागम पंथी श्रावक संघ द्वारा पहली बार आयोजित जेपीएसएस क्रिकेट लीग उत्साह और उमंग के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मंगलवार को द टर्फ क्रिकेट अकादमी में शाम 7 बजे शुरू हुआ यह मुकाबला रात 10.30 बजे तक चला। इसमें समाज के श्रावक भाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में दो टीमों-विद्यांत श्री और विमलांत श्री का गठन किया गया था। रोमांचक मुकाबले में विद्यांत श्री टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिससे दर्शकों में भी उत्साह बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सौहार्द और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना था, जिसमें आयोजन पूरी तरह सफल रहा। सभी प्रतिभागी लाल टी-शर्ट में एकरूपता का संदेश देते नजर आए। मैच के बाद सामूहिक फोटो सत्र ने इस यादगार आयोजन को और खास बना दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page