समाचार

यात्रा के माध्यम से आध्यात्म और प्रकृति का अनूठा संगम बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ का दल मुक्तेश्वर यात्रा के लिए तैयार


बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ के सदस्यों का एक विशेष जत्था देवभूमि उत्तराखंड की पावन धार्मिक यात्रा के लिए 26 अप्रैल को मुक्तेश्वर (नैनीताल) के लिए रवाना हो रहा है। यह पूरी यात्रा संघ पति महेंद्र जैन के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न होगी। जयपुर से पढ़िए, महावीर जैन की यह रिपोर्ट…


जयपुर। बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ के सदस्यों का एक विशेष जत्था देवभूमि उत्तराखंड की पावन धार्मिक यात्रा के लिए 26 अप्रैल को मुक्तेश्वर (नैनीताल) के लिए रवाना हो रहा है। यह पूरी यात्रा संघ पति महेंद्र जैन के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न होगी। देवदर्शन और प्रकृति भ्रमण का यह शानदार सफर सात दिनों तक चलेगा, जिसके पश्चात यह यात्री दल 2 मई को पुनः अपनी गुलाबी नगरी जयपुर वापस लौटेगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद सदस्यों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द और धार्मिक भावना को बढ़ावा देना है।

यात्रा के मुख्य आकर्षण

मुक्तेश्वर और नैनीताल के प्रसिद्ध धार्मिक और दर्शनीय स्थलों के दर्शन के साथ-साथ, यह यात्री दल उत्तराखंड की मनोरम वादियों का भी भरपूर लुत्फ उठाएगा। धार्मिक लाभ के अलावा इस यात्रा में रानीखेत की शांत और हरी-भरी वादियों की सैर, अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के दर्शन, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के वन्यजीवों के बीच एक रोमांचक सफारी का अनुभव प्राप्त करेंगे।

यात्रा दल में शामिल गणमान्य सदस्य 

इस बहुप्रतीक्षित यात्रा में संघ के कई वरिष्ठ और गणमान्य सदस्य सपरिवार धर्म लाभ लेने जा रहे हैं। यात्री दल में मुख्य रूप से महेंद्र जैन (संघ पति) एवं विमला जैन, आरके. जैन एवं सरला जैन, अभिनंदन जैन एवं पुष्पा जैन, महावीर जैन एवं मंजू जैन (सेवावाले), मुनेन्द्र गंगवाल एवं ज्योति जैन, एमपी पाटनी एवं उर्मिला पाटनी, वीरेंद्र एवं प्रेम कासलीवाल, वीरेंद्र एवं सुनीला वोहरा, रमेश एवं सरोज काला, नीरज एवं अंजु सेठी, विजय एवं करुणा कोठारी, अनिल जैन (पूर्व आईपीएस) एवं शशि जैन, सुनील जैन एवं कुसुम जैन (मंगलम), पीके जैन (बॉब) और नेमीचंद जैन इत्यादि सदस्य शामिल हैं। संघ की ओर से सभी यात्रियों को इस मंगलमय और आनंददायी यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। निश्चित ही यह यात्रा सभी सदस्यों के जीवन में भक्ति, उल्लास और सुखद स्मृतियों का एक नया अध्याय जोड़ेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page