खंडवा से मां अहिल्या की धर्मनगरी के लिए मंगल विहार पर निकले आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी कुल गौरव शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी महाराज, मुनि श्री सहज सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी महाराज ससंघ से इंदौर पधार रहे है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। खंडवा से मां अहिल्या की धर्मनगरी के लिए मंगल विहार पर निकले आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी कुल गौरव शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी महाराज, मुनि श्री सहज सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी महाराज ससंघ से इंदौर पधार रहे है। नगर से 50 किमी दूर जाकर छत्रपति नगर जैन समाज’ एवं नगर के श्रावकों ने भेंट की।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र, ’डॉ. जैनेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, सुरेशचंद्र पड़ोसी, श्रुत जैन, विकास जैन विक्की, दर्शन जैन राजेश जैन दद्दू एवं मुक्ता जैन ने गुरुदेव के दर्शन कर ग्रीष्मकालीन वाचना के लिए एवं छत्रपति नगर में प्रवास के लिए विनयपूर्वक श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि संघ का मंगल विहार इंदौर नगर की ओर सतत गतिमान है। श्रावकों को मुनि संघ के शीघ्र मंगल दर्शन एवं प्रवेश प्रतीक्षा है।













Add Comment