समाचार

नमन भैया ने अक्षय तृतीया पर आचार्य श्री को दिया आहारदान : आचार्यश्री वर्धमानसागर जी से की आध्यामिक चर्चा


नगर के गौरव बाल ब्रह्मचारी नमन भैया ने जयपुर जाकर आचार्यश्री वर्धमानसागर जी को आहारदान दिया। साथ ही उन्होंने उनके सानिध्य में आध्यात्मिक चर्चा कर आत्म तत्व को जाना। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। नगर के गौरव बाल ब्रह्मचारी नमन भैया ने जयपुर जाकर आचार्यश्री वर्धमानसागर जी को आहारदान दिया। साथ ही उन्होंने उनके सानिध्य में आध्यात्मिक चर्चा कर आत्म तत्व को जाना। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विवर्जित सागर जी महाराज के संघ का प्रमुख संचालन कर रहे त्याग की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले नगर के गौरव बाल ब्रह्मचारी नमन भैया जी ने अक्षय तृतीया के मंगल पावन दिवस पर जयपुर पहुंच कर आचार्य शांति सागर जी महाराज की परंपरा का निर्वाह कर रहे आचार्यश्री वर्धमान सागर जी महाराज को आहार दान देकर पुण्य अर्जन किया। इसके बाद उन्होंने आचार्य श्री से आध्यात्मिक धार्मिक चर्चा भी की। जैसा कि ज्ञात है कि पूर्व में ब्रह्मचारी नमन भैया ने आचार्य श्री से 2 प्रतिमा के व्रत धारण कर चुके हैं। आप आगामी दिनों में आचार्य श्री से जैनेश्वरी दीक्षा के लिए निवेदन कर जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने का भाव प्रकट करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page