समाचार

मुनिराजों का ज्योति नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश : मंगल प्रवेश के अवसर पर मंदिर परिसर में अलौकिक धार्मिक वातावरण 


जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और श्रद्धा का विषय है कि मुनि श्री विलोक सागर जी एवं मुनि श्री विबोध सागर जी का मंगल प्रवेश मंगलवार प्रातः ज्योति नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में हुआ। प्रातः धुलियागंज से प्रारंभ हुआ मंगल विहार श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति के बीच ज्योति नगर पहुंचा। जहां भक्तों ने भावपूर्ण स्वागत किया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और श्रद्धा का विषय है कि मुनि श्री विलोक सागर जी एवं मुनि श्री विबोध सागर जी का मंगल प्रवेश मंगलवार प्रातः ज्योति नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में हुआ। प्रातः धुलियागंज से प्रारंभ हुआ मंगल विहार श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति के बीच ज्योति नगर पहुंचा। जहां भक्तों ने भावपूर्ण स्वागत किया। मंगल प्रवेश के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुजन हाथों में ध्वज, मंगल कलश एवं पुष्प लेकर मुनिराजों के स्वागत में उमड़ पड़े। जय जिनेंद्र के उद्घोष एवं भक्ति गीतों के साथ संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय हो गया। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर पहुंचने पर विधिवत वंदना, पूजन एवं मंगलाचरण के साथ मुनिराजों का स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुनिराजों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ।

यह मंगल प्रवेश जैन समाज के लिए अत्यंत पुण्यदायक एवं प्रेरणादायक अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक हो सका। ज्योति नगर क्षेत्र में आज का दिन धर्म, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में स्मरणीय बन गया, जहां हर श्रद्धालु ने इस पावन अवसर का लाभ उठाते हुए आत्मिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page