उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा सरकार की राजकीय अतिथि एवं दिल्ली विधानसभा की ओर से अति विशिष्ट अतिथि सम्मान से विभूषित आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ का ’बद्रीनाथ (अष्टापद) जैन धर्मशाला में 22 अप्रैल को मंगल प्रवेश होगा। बद्रीनाथ/देहरादून से पढ़िए, यह रिपोर्ट…
बद्रीनाथ/देहरादून। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा सरकार की राजकीय अतिथि एवं दिल्ली विधानसभा की ओर से अति विशिष्ट अतिथि सम्मान से विभूषित आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ का ’बद्रीनाथ (अष्टापद) जैन धर्मशाला में 22 अप्रैल को मंगल प्रवेश होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 24 अप्रैल को अष्टापद स्थित जैन धर्मशाला में माताजी के विशेष जीवन दर्शन का विशेष आयोजन किया गया है। बद्रीनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल एवं महामंत्री कीर्ति पांड्या, कोषाध्यक्ष अमित कासलीवाल, जिनेंद्र कासलीवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा बद्रीनाथ (अष्टापद) की ओर बढ़ते कदम के संकल्प के साथ हो रही है।
दद्दू ने कहा कि इस पुण्य यात्रा को आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी’, विधायक सविता कपूर एवं भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत ने भी इस घोषणा की अनुमोदना की है। संपूर्ण जैन समाज ने माताजी के इस कदम की बहुत-बहुत अनुमोदना की है।













Add Comment