ईख महापर्व के पावन अवसर पर जीव दया स्थल गौरी के किनारे पर अंजना शाखा द्वारा गौशाला में गौ सेवा का कार्य किया गया। गायों को हरा चारा सब्जी गुड़ चना एवं रोटी खिलाया। भिंड से पढ़िए, यह खबर…
भिंड। ईख महापर्व के पावन अवसर पर जीव दया स्थल गौरी के किनारे पर अंजना शाखा द्वारा गौशाला में गौ सेवा का कार्य किया गया। गायों को हरा चारा सब्जी गुड़ चना एवं रोटी खिलाया। गौ माता की सेवा कर सभी बहनों को अत्यंत आत्मिक शांति एवं संतोष प्राप्त हुआ। यह सेवा कार्य सभी के लिए एक प्रेरणादायक एवं भाव पूर्वक अनुभव रहा। हमारी धार्मिक चेयरमैन वीरा स्नेहलता ने बताया जीवदया एवं धर्म भावनाओं का ऐसे सेवा कार्य अंजना शाखा से निरंतर जारी रहेगा। अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्रीरेनू जैन, कोषाध्यक्ष सुमन जैन किरण जैन माया जैन कविता जैन स्नेहलता जैन रूबी जैन नीलम जैन आदि लोग मौजूद रहे।













Add Comment