श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिरजी में स्थिति दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की धरोहर जैसवाल जैन धर्मशाला के दिन बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। नव निर्वाचित कमेटी ने धर्मशाला का जीर्णाेद्धार कर कायाकल्प करने का संकल्प लिया है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…
मुरैना। श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिरजी में स्थिति दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की धरोहर जैसवाल जैन धर्मशाला के दिन बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। नव निर्वाचित कमेटी ने धर्मशाला का जीर्णाेद्धार कर कायाकल्प करने का संकल्प लिया है। धर्मशाला के जीर्णाेद्धार अथवा कायाकल्प से पूर्व, कमेटी फूक फूक कर कदम रख रही है। कमेटी नहीं चाहती कि कायाकल्प से पूर्व ही कोई विवाद खड़ा न हो जाए। इसलिए नव निर्वाचित कमेटी ने अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज से सहयोग की अपील करते हुए धर्मशाला की सदस्यता स्वीकारने की अपील की है और संपूर्ण भारत में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है। साथ ही सदस्यता अभियान के सुचारू संचालन के लिए सुभाषचंद जैन नेताजी मुरार को संयोजक मनोनीत किया है। किसी ने सही कहा है कुछ समय बाद, घूरे के दिन भी बदलते हैं। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में सोनागिर में स्थित जैसवाल जैन धर्मशाला एक नये रूप में, आधुनिक साजसज्जा के साथ हम सभी के सामने होगी। धर्मशाला के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश जैन साक्षी कंसट्रक्सन ग्वालियर के आकस्मिक निधन के बाद कायाकल्प की सारी योजनाएं धरी की धरी रह गईं। अब पुनः प्रभारी अध्यक्ष पदमचंद जैन ग्वालियर के नेतृत्व में धर्मशाला की कायाकल्प योजना को अमलीजामा पहनाने का संकल्प पूरी टीम ने लिया है।
यह समाजजन उपस्थित रहे
इसी तारतम्य में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए जैसवाल जैन धर्मशाला कमेटी ने मुरैना का दौरा किया। सदस्यता अभियान के मुरैना दौरे के प्रथम चरण में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैसवाल जैन धर्मशाला कमेटी सोनागिर के प्रभारी अध्यक्ष पदमचंद जैन, मंत्री दिलीप जैन नायक, सदस्यता अभियान समिति के संयोजक सुभाषचंद्र जैन नेताजी, प्रचार मंत्री आलोक जैन खबर हर पल, डॉ.मुकेश जैन, सुरेशचंद्र जैन बाबूजी, महावीर प्रसाद जैन नायक सहित धर्मशाला कमेटी के सदस्य गण उपस्थित रहे। मुरैना के वरिष्ठ समाजसेवी, श्रावक श्रेष्ठी एवं अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी के निज निवास पर जैन मित्र मण्डल के सदस्यों के साथ अनौपचारिक बैठक में सदस्यता अभियान जारी रखा।
50 से अधिक सजातीय बंधुओं ने ली सदस्यता
सदस्यता अभियान से पूर्व राजेंद्र भंडारी एवं जैन मित्र मंडल परिवार ने सम्पूर्ण कमेटी का तिलक, माला एवं पुष्पहारों से स्वागत सम्मान किया गया। इस अनौपचारिक बैठक में अल्प समय में 50 से अधिक सजातीय बंधुओं ने धर्मशाला की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करते समय धर्मशाला कमेटी के अतिरिक्त राजेंद्र भंडारी, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, सतेंद्र जैन शिक्षक, पंकज जैन मेडिकल, महेश जैन परीक्षा, निर्मल भंडारी, सुनील जैन पुच्ची, नरेश जैन टिल्लू, सुनील जैन तार वाले, नितिन जैन बघपुरा, सुनील जैन बर्फ वाले, मनेंद्र जैन रानू, आशीष जैन गंज, साकेत भंडारी सहित अनेकों साधर्मी बंधु उपस्थित थे ।













Add Comment