समाचार

माता मरुदेवी की गोद भराई में उमड़ा श्रद्धा सागर : भजन संध्या में झूम उठा जैन समाज, वातावरण हुआ भक्तिमय


धर्मनगरी आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के एमडी कॉलेज ग्राउंड में 23 से 27 अप्रैल तक होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत माता मरुदेवी जी की गोद भराई एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गुरुवार को हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। धर्मनगरी आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के एमडी कॉलेज ग्राउंड में 23 से 27 अप्रैल तक होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत माता मरुदेवी जी की गोद भराई एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गुरुवार को हुआ। यह आयोजन पारस जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल के निवास ए-11, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर में किया गया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया। जहां प्रवेश द्वार पर तीर्थंकर बालक के माता-पिता का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भावपूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं मनोहारी नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विभिन्न महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तिमय धुनों पर उपस्थित जनसमूह श्रद्धा में सराबोर होकर झूम उठा।

गोद भराई की रस्म विधि-विधान एवं पूर्ण आस्था के साथ हुई, जिसमें तीर्थंकर बालक के पिता नभिराय पारसमल जैन एवं माता मरुदेवी स्नेहलता जैन की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पारस जैन कंसल, संभव जैन, मधु जैन कंसल, अनामिका जैन, अनुभूति जैन, नेहा जैन सहित समस्त कंसल परिवार एवं शालीमार एनक्लेव जैन समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। आयोजन में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page