दिगम्बर जैन समाज के उपासना स्थल श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर से चोरी गई प्रतिमा सहित अन्य सामग्री के बरामद न होने से नाराज सोनागिर कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल पहुंचकर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुरैना सोनागिर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना/सोनागिर। दिगम्बर जैन समाज के उपासना स्थल श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर से चोरी गई प्रतिमा सहित अन्य सामग्री के बरामद न होने से नाराज सोनागिर कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल पहुंचकर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में 4-5 अप्रैल की दरम्यानी रात को 57 नं. मंदिर से चांदी की भगवान चंद्र प्रभु की मूर्ति, सिंहासन, छत्र सहित दान पेटी की नकदी सहित लगभग 25 लाख रुपए की चोरी हो गई थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन आज तक चोरी का सुराग लगाने ने असफल रहा। शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल ने चोरों को शीघ्र पकड़ने, चोरी का माल शीघ्रता शीघ्र बरामद करने एवं सोनागिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भोपाल पहुंच कर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कार्रवाई के लिए मांग की।
पुलिस महानिदेशक ने आईजी ग्वालियर चम्बल संभाग एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को तुरंत समुचित कार्रवाई के लिए आदेशित किया। प्रतिनिधि मंडल में सोनागिर कमेटी के मंत्री बालचंद जैन, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जैन, उपमंत्री पारस जैन, मूलचंद जैन ठेकेदार, विजय कुमार जैन मामा, एडवोकेट सौरभ जैन, जिनेंद्रकुमार जैन के साथ भोपाल से पत्रकार रविंद्र जैन एवं मनोज जैन प्रधान मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।













Add Comment