समाचार

श्रद्धा-भक्ति से हुआ माता मरुदेवी जी का गोद भराई कार्यक्रम : अवधपुरी के पद्मप्रभु जिनालय में हुआ मंगल कार्यक्रम


 आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पावन श्रृंखला के अंतर्गत नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय, अवधपुरी में माता मरुदेवी जी की गोद भराई का मंगलमय कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ रविवार को हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा।श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पावन श्रृंखला के अंतर्गत नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय, अवधपुरी में माता मरुदेवी जी की गोद भराई का मंगलमय कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ रविवार को हुआ। पूरे आयोजन में धर्म,संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं द्वारा मधुर मंगलाचरण से हुआ। जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में तीर्थंकर बालक आदिकुमार के पिता पारसमल जैन नाभिराय एवं माता स्नेहलता जैन मरुदेवी की गोद भराई की रस्म विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ संपन्न कराई गई। गोद भराई के दौरान माता की गोद मेवा, किशमिश एवं विविध फलों से भरकर समृद्धि,सुख और शुभता की कामना की गई। वहीं आयोजन समिति की ओर से पिताजी का विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। वहीं जयघोषों और भक्ति संगीत से पद्मप्रभु जिनालय गूंज उठा। कार्यक्रम पद्मप्रभु जिनालय परिवार, अवधपुरी के तत्वावधान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

भक्ति गीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए

आयोजन के माध्यम से माता-पिता के सम्मान, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों का संदेश भी दिया गया।सायं 4 बजे श्री पद्मप्रभु महिला मंडल द्वारा भगवान महावीर स्वामी का पालना झूला कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भक्ति गीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर छटा बिखेरी तथा भगवान को झूला झुलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। संचालन इंद्रप्रकाश जैन ने किया। जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने तन, मन और धन से सहयोग कर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया। आयोजन समिति ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत-सम्मान करते हुए आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन समाज जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन, प्रवीणकुमार जैन, विवेक जैन,नरेंद्र कुमार जैन, राकेश जैन, रवि जैन, ओम प्रकाश जैन, अजय मास्टर, जितेंद्र जैन, सोमप्रकाश जैन, संजय जैन, पियूष जैन, मधु जैन कंसल, करुणा जैन, कविता जैन, हेमलता जैन,वंदना जैन,रंजना जैन, गीता जैन,रश्मि जैन,पुष्पा जैन,रिंकी जैन,अंजू जैन,रागिनी जैन सहित श्री पद्मप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी एवं समस्त जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page