दिगंबर जैन समाज संगम नगर के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद सेठी का रविवार 5 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इंदौर से पढ़िए, यह जानकारी…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज संगम नगर के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद सेठी का रविवार 5 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। जिनमें उनके दो पुत्र राकेश- राजेश सेठी व सुपुत्री अनीता गुप्ता और परिवार है। संगम नगर जैन मंदिर निर्माण में आपका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है।
धर्म के प्रति आपकी अटूट श्रद्धा थी। आपके मार्गदर्शन में मंदिर एवं समाज ने जो प्रगति की वो सदैव आपकी याद दिलाती रहेगी। उनके निधन से संपूर्ण जैन समाज में शोक है। पंचकुइया मुक्ति धाम पर शोक सभा में समाज श्रेष्ठी अजय जैन, सतीश जैन (इला बैंक), वीरेंद्र बड़जात्या , चेतन गंगवाल, राजेश गंगवाल,पारस जैन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।













Add Comment