जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता मां है तो सब कुछ है। बचपन से लेकर युवावस्था तक हर कदम पर हम सब को मां के संस्कारों शिक्षा की जरूरत होती है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।अशोक नगर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…
अशोक नगर। जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता मां है तो सब कुछ है। बचपन से लेकर युवावस्था तक हर कदम पर हम सब को मां के संस्कारों शिक्षा की जरूरत होती है। मां ही हमारे लिए इस सांसारिक वातावरण में जीने की कला सिखाती है। मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। यह बात गुना शिवपुरी-अशोक नगर के सांसद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व सांसद प्रतिनिधि और जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा के निज निवास सुभाष गंज में शनिवार दोपहर पहुंच कर मातेश्वरी सुमित्रा देवी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं।
राजमाता की याद से मन आनंदित हो रहा है
इस दौरान श्री सिंधिया ने कहा कि राजमाता की यादें मन को आनंदित कर रही है। विजय बहुत छोटा सुंदर लग रहा है विजय धुर्रा बोलता बहुत अच्छा है। इसके चहरे पर आप हमेशा मुस्कान देख लेना किसी का कुछ कहना विजय को बुरा नहीं लगता। आज परिवार जनों के साथ दादी महाराज राजामाता साहब के संस्मरण सुनकर ऐसा लग रहा है। वे हमारे सामने साक्षात खड़ी है, इतने बड़े परिवार में इतने सारे जन एक साथ रहते हैं। संयुक्त परिवार की अपनी बहुत बड़ी ताकत होती है। सब एक दूसरे का ख्याल तो कर ही सकते हैं। जरुरत के समय का काम भी आते हैं। आज तो बहुत छोटे परिवार हो गए ये मां की दूर दृष्टि थी जो इतने बड़े परिवार को बांधकर रखा आप सभी लोगों को भी एक साथ ऐसे ही रहना है।
गौशाला में एक्स-रे मशीन स्थापना समारोह में पधारे
इस दौरान जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि मुनि श्री सुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से मुनिश्री अविचल सागर जी के निर्देशन में चल रही गौशाला अस्पताल प्रायवेट निःशुल्क गौ चिकित्सा हेतु बड़ी एक्स-रे मशीन के साथ ही एक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जैन समाज द्वारा महावीर जयंती पुण्यार्जक द्वारा भेंट की गई। मुनि श्री सुधासागरजी महाराज का मई में पदार्पण होने पर आपके आतिथ्य में इसे प्रारंभ करना है। हमारे अध्यक्ष राकेश कांसल, उपाध्यक्ष प्रदीप तारई, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई सभी आपसे इसके लिए अपने आगमन की स्वीकृति चाह रहे हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राव ब्रजेन्द्रसिंह यादव, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीतसिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुनि श्री के चातुर्मास में दर्शन और आशीर्वाद सौभाग्य प्राप्त हुआ
इस दौरान सिंधिया ने कहा कि मुनि श्री सुधासागरजी के चातुर्मास में कई बार दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अध्यक्ष राकेश कांसल कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में आने वाले हैं। हम सब मिलकर कार्यक्रम करेंगे। मैं गुरुदेव के दर्शन लाभ के लिए अवश्य आऊंगा। इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, उपाध्यक्ष प्रदीपतारई, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, हेमंत टडैया जीवन मामा, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोशन कोहली, सार्थक जैन, पावस जैन, कैलाश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता सहित अन्य प्रमुख जनो ने सिंधिया को पीत वस्त्र भेंट किया।













Add Comment