सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार एवं विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च 2026 (चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, सोमवार) को धूमधाम से मनाया गया। पढ़़िए यह राजीव सिंघई की विशेष रिपोर्ट…
कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार एवं विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च 2026 (चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, सोमवार) को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, आरती, महावीर पूजन एवं विधान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी का पालना झुलाया गया।
प्रचार मंत्री जयकुमार जैन ‘जलज’ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम अभिषेक, शांतिधारा एवं ऋद्धि कलश का सौभाग्य विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु परिवारों को प्राप्त हुआ। इनमें शक्ति, सुरभि, दीपांश, सुशीला जैन (छिंदवाड़ा), अनिल, शांतिलाल, निखिल, हिमांश जैन (बांसवाड़ा), अनिकेत, अवधेश जैन (टीकमगढ़), नितिन, अक्षत जैन (फिरोजाबाद), कमला, अशोक, भानु, नेहा, हर्ष जैन (बेगमगंज), शांतिलाल, सुशील कुमार जैन (जयपुर), शिखरचंद्र, रविकांत, सचिन, लक्ष्य जैन (शिवपुरी), राजकुमार, राहुल, सर्वज्ञ, राजीव जैन (सागर), आकांक्षा, शिल्पी, कुसुम देवी जैन (सागर), अंकित, अनंत, श्रेयांश जैन (गाजियाबाद), सचिन, मोहिनी, अपेक्षा, आदिति जैन (इंदौर) तथा शैंकी, राजकुमार पाटनी (मंदसौर) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
दोपहर में वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए श्रीजी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई, जो कुंडलपुर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्याभवन पहुंची। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी की आरती कर स्वागत किया गया।विद्याभवन में अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना तथा पूज्य बड़े बाबा एवं भगवान महावीर स्वामी की संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो उठे।













Add Comment