कटनी में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय व रीजन पदाधिकारियों का संयुक्त प्रवास सम्पन्न हुआ। इस दौरान पाठशाला लोकार्पण, शांतिधारा, वस्त्र वितरण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। नितिन जैन की रिपोर्ट
कटनी । कटनी में रविवार को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं महाकोशल-विंध्य रीजन के पदाधिकारियों का संयुक्त प्रवास बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
पाठशाला का लोकार्पण
प्रवास की शुरुआत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जैन मंदिर से हुई, जहां नवीन पाठशाला का लोकार्पण किया गया। सभी पदाधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पाठशाला का अवलोकन भी किया।
शांतिधारा से मिला आध्यात्मिक सुकून
इसके बाद चेतनोदय तीर्थ स्थित गौशाला जिनमंदिर में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान की शांतिधारा कर सभी ने धर्मलाभ लिया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सेवा कार्य: वस्त्र वितरण
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप कटनी मेन के अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में गौशाला में जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में रॉयल ग्रुप कटनी सहित कई समाजसेवियों ने भाग लेकर मानवता का संदेश दिया।
6 ग्रुप का शपथ ग्रहण
प्रवास के दौरान 6 ग्रुप के संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा का संकल्प लिया।
प्रमुख उपस्थितियां
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव विनय अनिता जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, अतिरिक्त महासचिव प्रदीप झाँझरी, प्रवीण सिंघई, रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी
कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन द्वारा दी गई।













Add Comment