समाचार

सम्मान समारोह में हुआ भव्य स्वागत: समाज हित, एकता और विकास के लिए कार्य करूंगा – आनंद गोधा


दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन सहित समाज की 65 संस्थाओं ने शाल, श्रीफल, मोतियों की माला, दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। पढ़िए राजेश जैन ‘दद्दू’ की विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन सहित समाज की 65 संस्थाओं ने शाल, श्रीफल, मोतियों की माला, दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। यह समारोह उदासीन आश्रम स्थित कुंदकुंद ज्ञानपीठ परिसर के सभागृह में आयोजित किया गया। समारोह में अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए और मन की बात साझा करते हुए आनंद गोधा ने कहा कि वे मान, सम्मान और अभिमान के लिए अध्यक्ष नहीं बने हैं, बल्कि यह जीत पूरे समाज की जीत है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने उन्हें सामाजिक संसद का अध्यक्ष बनाकर पूरे समाज को एकजुट करने का जो दायित्व सौंपा है, उसे वे सभी के सहयोग से पूर्ण करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे समाज की भावनाओं या किसी के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि समाज में एकता, समन्वय और सौहार्द बढ़ाना तथा समाज के विकास को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

स्वागत भाषण 

सम्मान समारोह से पूर्व सुशील पांड्या ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न चुनाव में 635 प्रतिनिधियों द्वारा आनंद गोधा को सामाजिक संसद का अध्यक्ष चुना गया है। इसलिए वे ही एकमात्र एवं सर्वमान्य अध्यक्ष हैं और उनका स्वागत करते हुए हम सभी गौरवान्वित हैं। सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने कहा कि फेडरेशन तथा शहर में संचालित सभी सोशल ग्रुप समाज हित के हर कार्य में उनके साथ हैं। फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल एवं महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने आशा व्यक्त की कि आनंद गोधा सभी लोगों और विभिन्न गुटों को साथ लेकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। दिलीप पाटनी ने कहा कि आनंद गोधा के नेतृत्व में समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। समाजसेवी मनीष नायक ने भी समारोह को संबोधित किया। प्रदीप चौधरी ने आनंद गोधा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित परिचय प्रस्तुत किया।

गणमान्यजनों की उपस्थिति

इस अवसर पर हंसमुख गांधी, टी.के. वेद, आदित्य कासलीवाल, डॉ. जैनेंद्र जैन, राकेश विनायक, राजेश जैन ‘दद्दू’, देवेंद्र सेठी, संजय अहिंसा, नवीन गोधा, राजेंद्र सोनी, शेखर छावड़ा, भूपेंद्र जैन, कीर्ति पांड्या, डी.के. जैन (डीएसपी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page