यूएसए के जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी में लॉ के प्रो. रिचर्ड एल. रॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी मॉरीशस में लॉ की प्रो. भावना महादेव और त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, नेपाल में लॉ कॉलेज के प्रो. राजीव बस्तौला ने बतौर की-नोट स्पीकर वर्चुअली प्रतिभाग किया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़-टीएमसीएलएलएस की ओर से बिल्डिंग डेमोक्रेसी थ्रू लॉ एंड इन्फॉर्मेशन पर आयोजित दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ब्लेंडेड मोड़ में यूएसए के जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी में लॉ के प्रो. रिचर्ड एल. रॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी मॉरीशस में लॉ की प्रो. भावना महादेव और त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, नेपाल में लॉ कॉलेज के प्रो. राजीव बस्तौला ने बतौर की-नोट स्पीकर वर्चुअली प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है, इस कॉन्फ्रेंस का उदघाटन असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बतौर मुख्य अतिथि किया था जबकि, डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के वीसी प्रो. आरके मित्तल बतौर की-नोट स्पीकर मौजूद रहे थे। टीएमसीएलएलएस के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित ने उम्मीद जताई कि यह कॉन्फ्रेंस शोधार्थियों और लॉ फैकल्टीज़ के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

21 ऑफलाइन तो 43 ऑनलाइन रिसर्च पेपर्स की प्रस्तुति
वेलिडिक्ट्री सत्र में एमएलसी डॉ. जयपालसिंह व्यस्त मुख्य अतिथि रहे। डॉ. व्यस्त बोले कि लोकतंत्र भारतीयों का केन्द्रीय गुण है। लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स का आह्वान करते हुए बोले कि एआई और ईआई के बीच कोर्डिनेशन जरूरी है। टेक्निकल सत्रों में 21 ऑफलाइन तो 43 ऑनलाइन रिसर्च पेपर्स की प्रस्तुति हुई। इन सत्रों में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी में लॉ कॉलेज के पूर्व डीन प्रो. सुभाषचन्द्र गुप्ता, एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद की प्रो. अपर्णा मल्होत्रा, केजीके कॉलेज, मुरादाबाद के प्रो. अजयकुमार सिंह आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही। वेलिडिक्ट्री सत्र में प्रिंसिपल प्रो. एसके सिंह, एचओडी डॉ. अमित वर्मा, डॉ. राकेशकुमार, डॉ. विष्णानंद दुबे, योगेश गुप्ता, डॉ. कृष्णमोहन मालवीय, डॉ. सुशीम शुक्ला, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. साक्षी गुप्ता, डॉ. नम्रता जैन, सौरभ बटार आदि मौजूद रहे।













Add Comment