गणगौर के अवसर पर अपना परिवार चलाने के लिए अन्य घरों में काम करने वाली महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आ रही थी, क्योंकि उन्हें पूरे भाव के साथ बढ़िया से रेस्टोरेंट में भोजन के लिए बुलाया गया था। मुरैना से पढ़िए,मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। गणगौर के अवसर पर अपना परिवार चलाने के लिए अन्य घरों में काम करने वाली महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आ रही थी, क्योंकि उन्हें पूरे भाव के साथ बढ़िया से रेस्टोरेंट में भोजन के लिए बुलाया गया था। यह खुशी तब और बढ़ गई जब, लंच से पहले उन्हें सम्मानित किया गया और सुहाग की सामग्री भेंट की गई। यह अनूठी पहल महिलाओं के स्वयंसेवी संगठन जेएसी मुरैना जागृति के गणगौर के उपलक्ष्य में की थी।
महिला सशक्तिकरण और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए तरह-तरह के इनोवेशन करने को ख्यात जेएसी मुरैना जागृति की सदस्यों ने इस बार गणगौर पर हाउस मेड्स को सम्मानित करने का प्रोग्राम बनाया, ताकि उनके अंदर भी अपने काम के प्रति आदर और आत्मविश्वास जाग्रत हो सके।
जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया
जेएसी की सदस्यों ने तकरीबन डेढ़ दर्जन हाउस मेड्स को आमंत्रित किया और सुहाग की सामग्री उपहार में दी। उन्होंने सभी हाउस मेड्स को तरह-तरह के गेम्स खिलाये और खुद भी उनमें पार्टिसिपेट किया। अंत में सभी हाउस मेड्स को टेबल-कुर्सियों पर बिठाकर भोजन कराया गया। खास बात यह कि जेएसी मेम्बर्स ने खुद अपने हाथों से उन्हें भोजन परोसा। कुछ हाउस मेड्स ने कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है, क्योंकि उन्होंने पहली बार किसी रेस्टोरेंट में भोजन किया है।
इनकी उपस्थिति रही सराहनीय
अध्यक्ष इति माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणगौर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और रिश्तों को मजबूत करने का प्रतीक है। इस पहल के माध्यम से हमारा प्रयास है कि समाज की हर महिला इस उत्सव की खुशियों में शामिल हो सके। इस अवसर पर फाउंडर प्रेसिडेंट भावना जैन, कोषाध्यक्ष हेमलता मोदी, अंजना शिवहरे, कंचन चावला, पल्लवी माहेश्वरी, अनिता शिवहरे, उमा अग्रवाल, कंचन सिंह, रश्मि सिंह, ममता गुप्ता, नेहा, सपना, अर्चिता, ज्योति मोदी, निशा सहित अन्य उपस्थित सभी सदस्यों एवं महिलाओं ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।













Add Comment