समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवाभावी महिलाओं का स्वागत : विभिन्न क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए किया बहुमान


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक राजनीतिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का महावीर इंटरनेशनल परिवार कुचामन सिटी द्वारा महिला शक्तिकरण के उदेश्य से सम्मान किया गया। कुचामन सिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट…


कुचामन सिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक राजनीतिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का महावीर इंटरनेशनल परिवार कुचामन सिटी द्वारा महिला शक्तिकरण के उदेश्य से सम्मान किया गया। चिकित्सा और राजनीतिक में डॉ. रजनी गावड़िया एवं दिव्यांग और समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती सुशील चौहान (सचिव मूक बधिर विद्यालय ) का सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृष्णा हास्पिटल डीडवाना रोड पर माला, तिलक, साफा डुप्टा से बहुमान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर सचिव अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर सम्पत बगडिया, वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, वीर अशोक अजमेरा, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा, वीर सोहनलाल वर्मा, वीरा सुनीता, वीरा सीता गगवाल, वीरा मंजु, राखी बडजात्या, वीरा रितु बंसल, वीरा इन्दु सेन, वीरा कल्पना, वीरा मनीषा पहाडिया, वीरा कविता अग्रवाल, गुलाबो शर्मी कल्पना बज ने सहयोग किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page