समाचार

ऑन लाइन विचार गोष्ठी प्रतियोगिता सोमवार को होगी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जूम मिटिंग होगी 


 अंतरराष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ हुमड़़़ जैन समाज के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जैन पौराणिक महिलाओं का सर्वोत्तम योगदान विषय पर ऑनलाइन विचार गोेष्ठी प्रतियोगिता रखी गई है। कार्यक्रम रात साढ़े 8 बजे से आरंभ होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। अंतरराष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ हुमड़़़ जैन समाज के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जैन पौराणिक महिलाओं का सर्वोत्तम योगदान विषय पर ऑनलाइन विचार गोेष्ठी प्रतियोगिता रखी गई है। कार्यक्रम रात साढ़े 8 बजे से आरंभ होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की जाएगी। इसके बाद मंगलाचरण, निर्णायक सरोज कोठारी का परिचय वाचन किया जाएगा। निर्णायक डॉ. सरोज कोठारी का स्वागत किया जाएगा। प्रतियोगिता के उदबोधन के लिए समय सीमा 5 मिनट रहेगी।

विचार गोष्ठी में भाग लेने वाले प्रतिभागी छत्रपति संभाजीनगर से लिनता अभिषेक शहा, शोभना शाह, रजनी बंडी, राणपुर यशवी नितेश शहा, सोनगिर से आरती दीपक जैन, इंदौर से कल्पना सुरेश बंडी, उज्जैन से निधि अमित कजावत, रीता दोशी, साधना विपिन गांधी, रेणु सिलवारिया, वरर्बुली रोहन शहा, निकिता, मयूरी वर्धमान शहा, डॉ. सुशीला सालगिया, मंजू कोटडिया, संकेता वोरा, रुचि जैन, डॉ, मोनिका कुणिया हैं। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय काय्रकारिणी प्रभारी, मंत्री सुजाता शाह, राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र बंडी ने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page