समाचार

वर्धमान सोसायटी महावीर स्वामी जिनालय का प्रथम पाटोत्सव : शिखर पर किया ध्वज परिवर्तन 


भगवान महावीर स्वामी जिनालय के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के एक वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष में शनिवार को प्रातः सकल जैन समाज के संयोजन में प्रथम पाटोत्सव मनाया गया। पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। पुनर्वास कॉलोनी मडकोला बस स्टैंड के समीप स्थित वर्धमान सोसायटी के भगवान महावीर स्वामी जिनालय के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के एक वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रातः सकल जैन समाज के संयोजन में धनराज गोवाडिया परिवार द्वारा प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के तत्वावधान में मूलनायक जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का विविध द्रव्य पूरित कलशों से महाभिषेक कर विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की गई। इसके बाद अष्ट द्रव्य से भगवान की पूजा कर अर्घ्य समर्पित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में जिनालय के शिखर पर प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ वैभव गोवाडिया रौनक गोवाडिया द्वारा ध्वजदण्ड पर ध्वजा परिवर्तित की गई। इस अवसर पर पवन गोवाडिया, नरेंद्र, अमित, वंश, जश, मौर्य गोवाडिया, देवेंद्र शाह, नलिनी, दिया, शिवानी, रंजना गोवाडिया, पूजा पगारिया समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page