सतोदय तीर्थ सेरोन में मुनि श्री सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बालक तीर्थकर के जन्म और भव्य जलूस में श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय दृश्य रहा जहां बालक तीर्थकर के जन्म पर भक्ति का अनूठा नजारा रहा। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। सतोदय तीर्थ सेरोन में मुनि श्री सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बालक तीर्थकर के जन्म और भव्य जलूस में श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय दृश्य रहा जहां बालक तीर्थकर के जन्म पर भक्ति का अनूठा नजारा रहा। बालक तीर्थकर की भव्य शोभायात्रा में सौधर्म इन्द्र समेत प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र विशेष वाहनों से पाण्डुकवन पहुंचे जहां 1008 कलशों से इन्द्रों ने जलाभिषेक किया। प्रातःकाल तीर्थंकर बालक के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा अयोध्यानगरी से पांडुक शिला की ओर निकली। जिसमें सौधर्म इन्द्र सतीश जैन बजाज अपनी सची इन्द्राणी अनुपमा के साथ ऐरावत हाथी पर सवार होकर तीनलोक के नाथ तीर्थंकर बालक को आगे-आगे लेकर चल रहे थे। उनके पीछे धर्म ध्वजा लेकर धनकुबेर सिंघई मनोज जैन अपनी धर्मश्री सीमा जैन के साथ रत्न वर्षाते हुए हाथी पर सवार थे। दिव्यघोष और महिला मण्डल स्वयंसेवी संस्थाए जहां उत्साह में भक्ति में सराबोर थी। वहीं प्रतिष्ठा महोत्सव के महायज्ञनायक सुमन विमल जैन, ममता अमित जैन बल्ली डोंगरा भरत चक्रवर्ती, विजय जैन लागौन बाहुबलि, नीतेश जैन विलौआ जखौरा राजा सोम, देवेन्द्र कुमार मंजू जैन राजा श्रयांस, पवन जैन बाबा मार्वल ईशान इन्द्र, समता जैन आनंद जैन साइकिल सानत इन्द्र,ब्राहमेन्द्र रुवी जैन संजय मोदी, विधियज्ञनायक राजू जैन मडावरा महामण्डलेश्वर राजीव जैन पीहर साड़ी सहित प्रमुख पात्र विशेष वाहनों में प्रभु भक्ति के साथ जन्मोत्सव की शोभायात्रा में थे। पांडुकशिला पर तीर्थंकर चालक का जलाभिषेक सौधर्म इन्द्र सहित सभी इन्द्रों ने कर पुण्यार्जन किया। इसके पूर्व प्रतिष्ठाचार्य बालब्रहमचारी प्रदीप जैन सुयश के मार्गदर्शन में इन्द्रसभा हुई जिसमें तीर्थंकर बालक के जन्मोत्सव पर बधाईयां हुई। जिसमें उपस्थित जनसमुदाय भक्ति में झूम उठा।
मुनि श्री के सम्मुख जिज्ञासा का समाधान पाया
धर्मसभा में मुनि श्री सुधासागर महाराज ने पंचकल्याणक की महिमा बताई और कहा यह आत्मकल्याण का वह मौका है। जिसमें प्रभु के जन्म को पाकर नारी पर्याय जहां धन्य होती है। ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में हमेशा सम्मलित होकर जीवन में कुछ संकल्प लेने के लिए मुनि श्री से प्रेरित किया। सायंकाल जिज्ञासा समाधान में जहां श्रावकों द्वारा मुनि श्री के सम्मुख अपनी जिज्ञासा का समाधान पाया। वहीं इसके उपरान्त इन्द्रसभा में सौधर्म इंद्र द्वारा तांडव नृत्य, तीर्थंकर वालक का पालना झूला झुलाकर श्रावकों ने पुण्यार्जन किया। वहीं तीर्थंकर बालक की मनोहारी बालक्रीड़ा में नन्हें मुन्हे बच्चे सम्मलित हुए।
महिला मण्डल, स्वयंसेवी संस्थाए सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही
आयोजन की व्यवस्थाओं में सतोदय तीर्थ अध्यक्ष सतीश जैन बजाज, महामंत्री सिंघई मनोज जैन बबीना, विजय जैन लागौन, अजय जैन जखौरा, आनंद जैन साइकिल, संजय रसिया, नीतेश विलौआ, अमितेश जैन, अभय जैन ग्राफिक्स, अनंत सराफ, श्रयांस जैन गदयाना, राजेन्द्र जैन मिठया, पं. जयकुमार जैन, अभय जैन, प्रदीपजैन बरौदा, अवध किशोर जैन, प्रदीप जैन बरोदा, रवि जैन, अरूण जैन, सौरभ जैन पीलू के अतिरिक्त आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर सेवा संघ, जैन मिलन मुख्य शाखा सुपा कलश महिला मण्डल सहित स्वयंसेवी संस्थाए सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं।
तपकल्याणक शनिवार को
मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार सत्तोदय तीर्थ सेरोन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान तप कल्याणक में प्रातःकाल प्रभु अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त जन्मकल्याणक पूजन मुनि श्री की दिव्यदेशना के बाद प्रातः 11-30 बजे इन्द्रसभा में बालक अदिकुमार का विवाह, राज्याभिषेक, मुकुटवद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण ब्राहमी सुन्दरी को शिक्षा दण्ड व्यवस्थाा नीलांजना नृत्य, युवराज आदिकुमार को वैराग्य भरत वाहुबलि को राज्य सौपना, दीक्षावन की ओर प्रस्थान दीक्षाविध अंकन्यास सायंकाल 6 बजे जिज्ञासा समाधान के बाद सत्येन्द्र शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम होगा।













Add Comment