मुनि श्री आदित्य सागरजी महाराज संघ का इस वर्ष का चातुर्मास इंदौर में करने का निवेदन किया। समाजजनों ने बनेडिया में श्रीफल भेंट किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। नगर में चातुर्मास के लिए मुनि श्री आदित्य सागरजी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी संसघ को शुक्रवार को दिगंबर जैन तीर्थ बनेडिया में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, कीर्ति स्तंभ और छत्रपति नगर की ओर से भूपेंद्र जैन, डॉ.जैनेंद्र जैन, राकेश नायक, वीरेन्द्र जैन, श्रुत जैन आदि ने सौजन्य भेंटकर एवं श्रीफल अर्पित कर उन्हें इस वर्ष का चातुर्मास इंदौर में करने का निवेदन किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
इस अवसर पर हंसमुख गांधी, हर्ष जैन, देवेन्द्र सेठी अतिशय जैन, इन्दर सेठी, अतिशय सोनी, चिराग गोधा आदि समाज श्रेष्ठि उपस्थित थे। मुनिश्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कि कहा कि इंदौर नगर पहुंचने के बाद विचार कर बताएंगे। मुनि श्री का 11 मार्च को नरीमन सिटी में पंच कल्याणक महोत्सव के लिए मंगल प्रवेश होगा।













Add Comment