समाचार

श्री शांतिनाथ महार्चना विधान में श्री जी अभिषेक : श्रीफल युक्त शताधिक अर्घ्य समर्पित किए


श्री शांतिनाथ महार्चना विधान में श्री जी अभिषेक किया गया। दिगम्बर जैन समाज के वीरेन्द्र धनराज गोवाडिया परिवार की ओर से गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय श्री शांतिनाथ महार्चना विधान प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में हुआ। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। श्री शांतिनाथ महार्चना विधान में श्री जी अभिषेक किया गया। दिगम्बर जैन समाज के वीरेन्द्र धनराज गोवाडिया परिवार की ओर से गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय श्री शांतिनाथ महार्चना विधान प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर प्रातः स्थानीय श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर में अष्ट द्रव्य चढ़ाकर यजमान परिवार द्वारा सोलहवें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को शिरोधार्य कर बैण्डबाजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। जहां पर प्रतिमा जी पर श्रद्धालुओं द्वार पंचामृत अभिषेक कर विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की गयी। सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा पंच मंगल कलश स्थापना के बाद नव देवता पूजा की गयी।

इसके बाद शांतिनाथ महामण्डल विधान के तहत विधान मण्डप पर श्रद्धालुओं द्वारा अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त शताधिक अर्घ्य समर्पित किए गए। कार्यक्रम के अंत हवन कर आरती उतारी गयी तथा पुण्याहवाचन विधि की गयी। इस अवसर पर पवन गोवाडिया, आदिश ‘ सुनील ‘ वंश गोवाडिया, अठारह हजार दशा हूमड समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया , महासचिव साधना कोठारी, जैन युवा मंच अध्यक्ष वैभव गोवाडिया ज्योत्सना ,नलिनी गोवाडिया समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page