समाचार

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान मंगलवार को पूर्ण हुआ : अभिषेक, शांतिधारा, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, नित्य नियम पूजन किए


तुलसीनगर में श्री मुनि सुवर्तनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान मंगलवार को संपन्न हुआ। 24 फरवरी से 3 मार्च तक आचार्य श्री विद्यासागर जी और आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। इंदौर से पढ़िए, हंसमुख जैन गांधी की यह रिपोर्ट…


इंदौर। तुलसीनगर में श्री मुनि सुवर्तनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान मंगलवार को संपन्न हुआ। 24 फरवरी से 3 मार्च तक आचार्य श्री विद्यासागर जी और आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। 24 फरवरी को प्रथम दिन श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में ध्वजारोहण, अभिषेक, शांतिधारा, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, नित्य नियम, पूजन किए गए। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान आदि धार्मिक विधियां संपन्न की गई। शाम को महा आरती, शास्त्र प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। 25 फरवरी से 3 मार्च से तक जाप्य अनुष्ठान, अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम, पूजन, विधान पूजन किए गए। शाम को महाआरती के बाद शास्त्र प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संपूर्ण विधि विधान पंडित श्री नितिन भैया द्वारा करवाया गया ।  इसमें समाजजनों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीतकार स्वराज एंड पार्टी भोपाल द्वारा संपन्न कराए गए। अंतिम दिन 3 मार्च को विश्व शांति महायज्ञ हवन और वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।

यह रहे प्रमुख पात्र मौजूद रहे

कार्यक्रम में श्रीपाल मीना सुंदरी निर्मल कुमार प्रियंका बड़जात्या, सौधर्म इंद्र राजेंद्रकुमार सुमन जैन, धनपति यतींद्र डाली मोदी, महानायक मनीष कुमार अर्पिता गोधा, ईशान इंद्र दिनेश कुमार मालती जैन, महेंद्र, अमित कुमार, श्रावक श्रेष्ठि रानी अशोक कुमार, इंदिरा कासलीवाल, ध्वजारोहण कर्ता नीरज कुमार दिव्या जैन, मुख्य पुण्यार्जक जैनेंद्र कुमार जैन, ममता जैन, नीरज डाली जैन, मुख्य कलश स्थापना कर्ता अनुज कुमार प्रियंका जैन, श्रीफल पुण्यार्जक आशीषकुमार समीक्षा जैन, अंकुर सुरभि जैन आदि रहे।

यह भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कमल कुमार जैन, सुरेशकुमार जैन, अनीता जैन, अशोक कुमार अंजना जैन, राजेश कुमार जैन, प्रमिला जैन, रूपवती जैन, सुशील कुमार, रेखा जैन, महेंद्र कुमार राजरानी लुहाड़िया, सुरेश चंद्र कांति जैन, सुरेश चंद्र मानुती जैन, विपिन कुमार जैन, रश्मि जैन, राकेश कुमार सरिता टोंगिया, अजीत कुमार आदि भी मौजूद रहे।

नित्य दर्शन का लाभ लेने की अपील

विधान में ट्रस्टी हंसमुख उर्मिला जैन गांधी ने भी पूजन में सपत्नीक भाग लेकर पुण्यार्जन किया। हसमुख जैन गांधी ने बताया कि श्री मुनिसुवृत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा और श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान किया गया। उन्होंने बताया कि तुलसीनगर में तीन मंजिला भव्य मंदिर बनाया गया है। यहां लिफ्ट, संत निवास ,इंदौर का प्रथम निहार स्थल और आसपास 400 से ज़्यादा परिवार इस मंदिर में दर्शन लाभ लेते हैं। उन्होंने समाज बंधुओं से अपील की है कि यहां आकर नित्य दर्शन का लाभ लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page