समाचार

महावीर जयंती अवकाश में बदलाव : 30 मार्च को रहेगा अवकाश, 31 मार्च को कार्यदिवस


मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की अवकाश संबंधी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्य न्यायाधिपति के आदेशानुसार पूर्व में जारी अधिसूचनाएं 01.12.2025 एवं 21.01.2026 में संशोधन करते हुए अब महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश की तिथि परिवर्तित कर दी गई है। पढ़िए यह सन्मति जैन काका की रिपोर्ट…


जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की अवकाश संबंधी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्य न्यायाधिपति के आदेशानुसार पूर्व में जारी अधिसूचनाओं 01.12.2025 एवं 21.01.2026 में संशोधन करते हुए अब महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश की तिथि परिवर्तित कर दी गई है। नई अधिसूचना के अनुसार, उच्च न्यायालय की मुख्यपीठ जबलपुर, खण्डपीठ इंदौर एवं खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायालयों, रजिस्ट्री तथा समस्त जिला न्यायपालिका में मंगलवार 31 मार्च 2026 के स्थान पर अब सोमवार 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 को सभी न्यायालयों एवं न्यायिक कार्यालयों में नियमित कार्य संपादित किया जाएगा। यह संशोधन न्यायालयीन कार्य व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page