भिंड शहर में 3 दिन से चल रहा योग शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। परेड मंदिर पुस्तक बाजार भिंड शिविर का आयोजन हुआ था। जैन मिलन महिला अंजना की सभी बहनों ने तीन दिन निरंतर अंतरराष्ट्रीय योग शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। भिंड शहर में 3 दिन से चल रहा योग शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। परेड मंदिर पुस्तक बाजार भिंड शिविर का आयोजन हुआ था। जैन मिलन महिला अंजना की सभी बहनों ने तीन दिन निरंतर अंतरराष्ट्रीय योग शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्लास टीचर सिम्मी जैन को सभी बहनों द्वारा तिलक, दुपट्टा, गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। योग टीचर ने बताया कि योग को अपने दिनचर्या में सम्मिलित करना जटिल नहीं। योग को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए यह कुछ नियम हैं।
व्यवहारिक योग आत्मा, जागरूकता, स्वीकृति और आंतरिक शांति विकसित करके भावनात्मक संतुलन और लचीलापन बढ़ता है। योग दर्शन का ध्यान का अभ्यास व्यक्त करता है। धार्मिक चेयरमैन वीरां स्नेहलता तीर्थ बचाओ, वीरां मीरा जैन अध्यक्ष, सुनीता जैन मंत्री, रेनू जैन कोषाध्यक्ष, सुमन जैन, कुसुम जैन, कविता जैन, स्नेहलता जैन, सुमन जैन आदि लोग मौजूद रहे।













Add Comment