समाचार

श्री दिगंबर जैन महासमिति जयपुर कैपिटल संभाग के चुनाव हुए: कार्यकारिणी में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव 


श्री दिगंबर जैन महासमिति जयपुर कैपिटल संभाग के चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडया के निर्देशानुसार राजस्थान अंचल अध्यक्ष शालिनी बाकलीवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष विद्युत लुहाड़िया चुनाव अधिकारियों के सानिध्य में निर्विरोध संपन्न हुए। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। श्री दिगंबर जैन महासमिति जयपुर कैपिटल संभाग के चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडया के निर्देशानुसार राजस्थान अंचल अध्यक्ष शालिनी बाकलीवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष विद्युत लुहाड़िया चुनाव अधिकारियों के सानिध्य में निर्विरोध संपन्न हुए। पूर्व अध्यक्ष और मंत्री द्वारा दोनों चुनाव अधिकारियों का तिलक माला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष मंजू जैन सेवा वाले गायत्री नगर से, मंत्री विनीता बोहरा वैशाली नगर से, कोषाध्यक्ष आशा लुहाडिया कीर्ति नगर से, महिला प्रकोष्ठ मंत्री सरोज जैन मोहनबाड़ी से, युवा प्रकोष्ठ मंत्री नीतू जैन आदर्श नगर से और दो मनोनीत सदस्यों के रूप में लता बाकलीवाल वैशाली नगर से, सुनीता जैन गायत्री नगर को निर्विरोध चुना गया।

चुनाव में गायत्री नगर, मंगल विहार, मालवीय नगर सेक्टर-3, बरकत नगर, कालवाड़ रोड मंगलम सिटी, आदर्श नगर, मोहनबाड़ी, सेठी कॉलोनी, झोटवाड़ा आदि इकाइयों के सदस्य मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page